Kisan Credit Card Yojana 2025 किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होते ही किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनकी कृषि गतिविधियों के उद्देश्य को देखते हुए शुरू की गई थी। केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC) की शुरुआत 1972 में की थी। इस योजना से किसानों को काफी लाभ हुआ है।
Read Also:- मजदूरों के लिए लेबर कॉपी पर मिलेगा, बिना ब्याज के एक लाख का सरकारी लोन
यह योजना किसानों को खेती और उससे संबंधित कार्यों के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराती है। जिसे किसान आसानी से किस्तों में भर देते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड से किसान फसलों की बुआई, खाद-बीज खरीदने और अन्य कृषि उपकरणों की खरीदारी करने में मदद मिलती है। इस योजना से किसानों को किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है, वे अपने किसान क्रेडिट कार्ड से पैसे निकलवाकर अपना काम कर सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड की सभी जानकारी आपको नीचे बताई गई है।
Kisan Credit Card Yojana 2025 के मुख्य बिंदु
यह योजना किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह योजना किसानों को खेती और उससे संबंधित कार्यों के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराती है। इसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं
- यह योजना किसानों को ₹3 लाख तक का लोन कम ब्याज दर पर मिलता है। जिसे किसानों द्वारा आसानी से भरा जा सकता है।
- इस योजना से किसान फसल बोने, खाद और बीज खरीदने, कीटनाशकों का इस्तेमाल करने और कृषि उपकरण खरीदने में सहायता मिलती है।
- इस योजना में किसानों की फैसले खराब होने पर उन्हें मुआवजा दिया जाता है।
- इस योजना में किसानों की फसल कटाई से लेकर फसल वितरण का लाभ दिया जाता है।
- कोई आपदा प्रबंधन आ जाए तो इस योजना में किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
Read Also:- अब ई-रिक्शा खरीदने के लिए सरकार दे रही 1.5 लाख का लोन, और वो भी 50% सब्सिडी पर
Kisan Credit Card Yojana 2025 के लिए कौन पात्र है
किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होती हैं।
- आवेदक के पास खुद की जमीन होनी चाहिए, जमीन के ऊपर किसान क्रेडिट कार्ड बनता है।
- आवेदक किसान होना चाहिए, और खेती या कृषि कार्य करता होना चाहिए।
- किसान क्रेडिट कार्ड एक बार बनता है।
- किसान के पास भूमि का रिकॉर्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है।
Kisan Credit Card Yojana 2025 आवश्यक दस्तावेज
- भूमि रिकॉर्ड के कागजात
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शपथ पत्र (यह सुनिश्चित करने के लिए कि अन्य बैंक से ऋण नहीं लिया गया)।
- किसी भी बैंक में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
Read Also:- केवल इन किसानों को मिलेंगे 20वीं किस्त के 2000 रूपये, ऐसे चेक करे अपना नाम
Kisan Credit Card Yojana 2025 ऑनलाइन आवेदन कैसे करे
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है।
- आपके पास में जो बैंक लगता है उस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।
- जिस बैंक में आपको आवेदन करना है उसे बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड के विकल्प को चुनें और अपना आवेदन पूरा करें।
- आपसे मांगी गई व्यक्तिगत और कृषि संबंधी जानकारी अच्छी तरह से भरें।
- आवेदन फॉर्म कंप्लीट होने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा। इसे संभाल कर रखें।
- फिर बैंक के द्वारा आपकी पात्रता की जांच की जाएगी, अगर आपकी पात्रता सही है तो आपको एक सप्ताह में किसान क्रेडिट कार्ड दे दिया जाएगा।
- इस कार्ड में अधिकतम ₹3 लाख तक का ऋण लगा मिलेगा।
- किसान इस ऋण का उपयोग फसलों, उपकरणों और कृषि संबंधित कार्य के लिए प्रयोग कर सकता है।
- आपको साल में एक बार यह ऋण वापसी जमा करवाना होता है। और फिर चाहे आप अगले दिन ही इसे निकलवा सकते हैं।