Labor Copy Loan Scheme 2025: मजदूरों के लिए सरकार के द्वारा एक लोन स्कीम चलाई गई है। क्या आप भी एक मजदूर हैं, अगर आप मजदूर हैं तो आपका नाम श्रम विभाग में पंजीकृत होगा, तो आपकी मजदूर लेबर कॉपी भी बनी होगी। सरकार के द्वारा लेबर कॉपी पर एक लोन योजना 2025 के तहत लेबर कॉपी श्रमिकों को बिना ब्याज के लोन मिल रहा है।
इस लोन से वे अपना घर या नया मकान खरीद सकते है व नया मकान बनवा सकते है। यह योजना उन गरीब श्रमिकों के लिए शुरू की गई है, जो मेहनती हैं, लेकिन कई बार आर्थिक कमी के कारण सपना पूरा नहीं कर पाते। इसी को देखते हुए सरकार ने मजदूरों के लिए लेबर कॉपी पर बिना ब्याज के एक लाख की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह लोन पूरी तरह ब्याज मुक्त होता है
Read Also:- अब ई-रिक्शा खरीदने के लिए सरकार दे रही 1.5 लाख का लोन, और वो भी 50% सब्सिडी पर
Labor Copy Loan Scheme 2025 योजना के मुख्य बिंदु
- सरकार के द्वारा जो लोन राशि दी जाती है, उस पर कोई ब्याज नहीं लिया जाता।
- इस लोन राशि से मिले पैसों का उपयोग मजदूर अपने मकान बनाने, मरम्मत करवाने या नया घर खरीदने में कर सकता है।
- इस लोन राशि के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा, इसमे कही पर भी ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
- इस लोन राशि के भुगतान लिए श्रमिक को यह लोन चुकाने के लिए 8 साल का समय दिया जाता है। इसमे आपको एक साल के 12,500 रुपए भरने है।
Labor Copy Loan Scheme 2025 योजना के लिए कौन पात्र है
सरकार के द्वारा श्रमिकों को ₹1 लाख तक का लोन ब्याज मुक्त दिया जाता है। यह राशि 8 वर्षों में किश्तों में चुकानी होती है। जिसके लिए एक साल के 12,500 रुपए भरने है। इस लोन का लाभ कौन ले सकता है।
- हरियाणा राज्य का निवासी हो और श्रमिक पंजीकरण मे नाम दर्ज होना अनिवार्य है।
- मजदूर का श्रमिक पंजीकरण मे कम से कम 5 साल पहले से पंजीकृत होना चाहिए।
- मजदूर की आयु 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। ज्यादा वाले को लोन नहीं मिलेगा, श्रमिको को लोन राशि केवल एक बार दी जाती है।
- श्रमिक के पास परिवार पहचान पत्र (PPP) होना जरूरी है।
- श्रमिको की सालना आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिये।
Read Also:- केवल इन किसानों को मिलेंगे 20वीं किस्त के 2000 रूपये, ऐसे चेक करे अपना नाम
Labor Copy Loan Scheme 2025 जरूरी कागजात
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- परिवार पहचान पत्र (PPP)
- श्रमिक पंजीकरण (लेबर कार्ड)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
Labor Copy Loan Scheme 2025 आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले श्रमिक की अधिकारिक बेवसाइट हरियाणा लेबर विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
- बेवसाइट पर जाने के बाद लॉगिन करने के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) का नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद लेबर कॉपी लोन योजना पर क्लिक करना होगा। और फॉर्म को ध्यान से भरना होगा।
- फॉर्म भरते समय सारे जरूरी दस्तावेज अच्छे से अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद एक प्रिंटऑउट अपने पास रखे।
- फॉर्म सबमिट के बाद फॉर्म को श्रम विभाग की ओर से जांचा जाएगा। इसके बाद आपको लोन दिया जाएगा।
- फॉर्म की जांच के बाद लोन की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- आपको आवेदन करने में कोई परेशानी आ रही है तो आप hrylabour.gov.in वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकते हैं।
लेबल लोन योजना में 100000 रूपए
Loen