PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना शुरू होने से किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी, केंद्र सरकार ने किसानों की दशा सुधारने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-किसान) योजना शुरू की थी, जो की एक महत्वपूर्ण योजना थी जो अब किसानो के लिए आर्थिक सहायता बन गई है।
Read Also:- अब आप भी घर बैठे मेरी फसल मेरा ब्यौरा का रजिस्ट्रेशन अपने आप कर सकते है इस लिंक से
PM Kisan Yojana में कितने रुपए मिलते हैं
इस योजना में किसानों को साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं। ये ₹6000 इनको तीन किस्तों के अंदर दिए जाते हैं इसमें ₹2000 की किस्त होती है। यह किस्ते सीधे किसानों के खाते में भेजी जाती है। इस योजना से किसानों को खेती करने में काफी मदद मिलती है। और किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है। इस योजना के तहत किसानों को अब तक केवल 19 किस्तें दी जा चुकी हैं। किसानों को किस्तों का इंतजार रहता है जैसे की 20वीं किस्त का इंतजार किसान कर रहे हैं
Read Also:- हरियाणा बुढ़ापा पेंशन आप इस प्रकार बनवा सकते है, यहा से देखे
PM Kisan Yojana 20वीं किस्त कब तक आएगी
PM किसान योजना के तहत किसान को साल में 2000-2000 की तीन किस्तें दी जाती हैं, जो अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में आती हैं। इसके हिसाब से 20वीं किस्त जुलाई 2025 के अंत तक जारी की जा सकती है। और 21वीं किस्त अक्टूबर-नवंबर 2025 के महीने में दी जा सकती है। किसानों की किस्त टाइम के अनुसार उनके खाते में डाल दी जाती है।
PM Kisan Yojana कैसे करे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको PM Kisan Portal पर जाना होगा।
- इसके बाद New Farmer Registration पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य, चुनें।