Haryana Rajyapal: राज्य में राज्यपाल की बात करें तो, प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल नियुक्त किया जाता है। राज्यपाल बनने के लिए 35 वर्ष आयु पूरी होनी चाहिए। और भारत का नागरिक होना चाहिए। राज्यपाल पद ग्रहण से लेकर 5 वर्ष तक कार्य करता है। अगर राष्ट्रपति चाहे तो उसे आगे रख सकता है। राज्य के राज्यपाल को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है जो की आर्टिकल 155 के अंदर दिया गया है। हरियाणा के राज्यपाल की बात करें, तो हरियाणा का पहला राज्यपाल “धर्मवीरा” 1 नवंबर 1966 को बनाया गया था। जाने हरियाणा में कब-कब कौन राज्यपाल रहा है।
Read Also:- मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला CET हरियाणा को लेकर , अब नहीं खुलेगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल
Haryana Rajyapal: कब कौन राज्यपाल रहा है ?
- धर्म वीरा :- 1 नवंबर 1966 से 14 सितंबर 1967 तक रहे।
- बीएन चक्रवर्ती :- 15 सितंबर 1967 से 26 मार्च 1976 तक रहे।
- रंजीत सिंह नरूला :- 27 मार्च 1976 से 13 अगस्त 1976 तक रहे।
- जयसुख लाल :- 14 अगस्त 1976 से 23 सितंबर 1977 तक रहे।
- हरचरण सिंह बराड़ :- 24 सितंबर 1977 से 9 दिसंबर 1979 तक रहे।
- सुरजीत सिंह संधवालिया :- 10 दिसंबर 1979 से 27 फरवरी 1980 तक रहे।
- गणपतिराव देवजी तपासे :- 28 फरवरी 1980 से 13 जून 1984 तक रहे।
Read Also:- जाने हरियाणा सरकार ने किस वर्ष को किस रूप में मनाया
- सैयद मुजफर हुसैन :- 14 जून 1984 से 21 फरवरी 1988 तक रहे।
- हरीआनंद बरारी :- 22 फरवरी 1988 से 6 फरवरी 1990 तक रहे।
- धनिक लाल मंडल :- 7 फरवरी 1990 से 13 जून 1995 तक रहे।
- महावीर प्रसाद :- जून 1995 से 18 जून 2000 तक रहे।
- वाबू परमानंद :- 19 जून 2000 से 1 जुलाई 2004 तक रहे।
- ओपी वर्मा :- 2 जुलाई 2004 से 7 जुलाई 2004 तक रहे।
- एआर किदवई :- 7 जुलाई 2004 से 27 जुलाई 2009 तक रहे।
- जगन्नाथ पहाडिया :- 27 जुलाई 2009 से 26 जुलाई 2014 तक रहे।
- कप्तान सिंह सोलंकी :- 27 जुलाई 2014 से 25 अगस्त 2018 तक रहे।
- सत्यदेव नारायण :- 25 अगस्त 2018 से 6 जुलाई 2021 तक रहे।
- बंडारू दत्तात्रेय :- 7 जुलाई 2021 से 14 जुलाई 2025 तक रहे।
- असीम घोष :- 14 जुलाई 2025 से तक रहे।