Aapki Beti Hamari Beti Yojana में हरियाणा सरकार ने राज्य में गिरते लिंगानुपात को सुधारने और लड़कियों की शिक्षा व भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ‘Aapki Beti Hamari Beti Yojana’ (ABHB) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की बेटियों को उनके जन्म पर ₹21,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) के माध्यम से निवेश की जाती है और बेटी के 18 वर्ष पूर्ण होने पर उसे एक बड़ी रकम के रूप में मिलती है।
इसमें हम आपको Aapki Beti Hamari Beti Yojana के बारे में विस्तार से बताएंगे कि यह योजना का उद्देश्य क्या है ,इस योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकता है, इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे और किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
Aapki Beti Hamari Beti Yojana का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और बालिकाओं के प्रति समाज की नकारात्मक सोच को बदलने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह योजना की पहल की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब और पिछड़े परिवारों की बेटियों को उच्च शिक्षा और विवाह के समय आर्थिक मजबूती देना है। सरकार चाहती है कि हर कोई बेटीयो को बोझ नहीं बल्कि समाज के गौरव के रूप में देखे।
Aapki Beti Hamari Beti Yojana : योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि इस प्रकार है:
- अनुसूचित जाति (SC) और BPL परिवार: इन परिवारों की पहली बेटी के जन्म पर ₹21,000 दिए जाते हैं।
- सभी वर्ग के परिवार (General/OBC): सभी वर्गों की दूसरी बेटी के जन्म पर ₹21,000 की राशि दी जाती है।
- जुड़वां बेटियां: यदि किसी परिवार में जुड़वां बेटियां पैदा होती हैं, तो प्रत्येक बेटी को ₹21,000 (कुल ₹42,000) दिए जाते हैं, चाहे वे पहली हों या दूसरी।
Aapki Beti Hamari Beti Yojana : पात्रता मानदंड
योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित बातो का पालन करना आवश्यक है:
- निवासी: आवेदक हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- जन्म तिथि: बेटी का जन्म 22 जनवरी 2015 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।
- गर्भावस्था पंजीकरण: गर्भवती महिला का पंजीकरण पास के आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य विभाग में होना अनिवार्य है।
- आधार लिंकिंग: बेटी और माता-पिता का आधार कार्ड होना चाहिए।
- टीकाकरण: बेटी का जन्म के अनुसार उचित टीकाकरण (Immunization) होना आवश्यक है।
Aapki Beti Hamari Beti Yojana : आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के समय इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- माता-पिता का आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र (Family ID)
- निवास प्रमाण पत्र (Haryana Domicile)
- जाति प्रमाण पत्र (केवल SC परिवारों के लिए)
- BPL राशन कार्ड (यदि लागू हो)
- बैंक पासबुक (माता या बेटी के नाम)
- आंगनवाड़ी केंद्र से प्राप्त टीकाकरण कार्ड
Aapki Beti Hamari Beti Yojana : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आप घर बैठे या नजदीकी CSC सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल: सबसे पहले हरियाणा सरकार के WCD Haryana या पोर्टल पर जाएं।
- लॉगिन: अपनी ‘Family ID’ का उपयोग करके लॉगिन करें।
- योजना सर्च करें: ‘Apply for Services’ में जाकर “Apki Beti Humari Beti” सर्च करें।
- फॉर्म भरें: आवेदन फॉर्म में माता-पिता की जानकारी और बेटी के जन्म का विवरण भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें: जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- सबमिट: फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक ‘Application ID’ मिलेगी।
- सत्यापन: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन के बाद राशि मंजूर की जाएगी।
Read more : Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY) : कम खर्च में परिवार को बड़ा सुरक्षा कवच
निष्कर्ष
‘Aapki Beti Hamari Beti Yojana’ हरियाणा सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है। यह न केवल गरीब परिवारों की चिंता कम करती है बल्कि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित भी करती है। यदि आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है, तो जल्द से जल्द इस योजना में पंजीकरण कराएं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. ‘Aapki Beti Hamari Beti Yojana’ में कुल कितने पैसे मिलते हैं?
योजना के तहत ₹21,000 की राशि LIC के माध्यम से जमा की जाती है, जो 18 वर्ष बाद ब्याज सहित लगभग ₹1 लाख से अधिक हो जाती है।
2. क्या पहली बेटी के जन्म पर सभी को पैसा मिलता है?
नहीं, पहली बेटी पर लाभ केवल अनुसूचित जाति (SC) और गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों को मिलता है। सामान्य वर्ग को दूसरी बेटी पर लाभ मिलता है।
3. क्या आवेदन के लिए कोई समय सीमा है?
हाँ, बेटी के जन्म के एक वर्ष के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है। विशेष मामलों में देरी होने पर विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है।
4. पैसा कब निकाला जा सकता है?
यह पैसा केवल तभी निकाला जा सकता है जब बेटी 18 वर्ष की आयु पूरी कर ले और वह अविवाहित हो।
5. क्या जुड़वां बेटियों के लिए अलग नियम हैं?
हाँ, यदि किसी परिवार में एक साथ दो या तीन बेटियां पैदा होती हैं, तो प्रत्येक बेटी के लिए ₹21,000 की राशि दी जाती है।
6. क्या आवेदन के लिए फैमिली आईडी जरूरी है?
हाँ, हरियाणा की सभी कल्याणकारी योजनाओं के लिए अब परिवार पहचान पत्र (Family ID) अनिवार्य है।
7. अगर बेटी की शादी 18 साल से पहले हो जाए तो क्या पैसा मिलेगा?
जी नहीं, 18 साल से पहले विवाह करने पर योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
8. आवेदन की स्थिति कैसे ट्रैक करें? आप सरल हरियाणा पोर्टल पर अपनी ‘Application Reference ID’ के माध्यम से स्टेटस चेक कर सकते हैं।
9. क्या इसके लिए बैंक खाता होना जरूरी है?
हाँ, माता या बेटी का बैंक खाता होना अनिवार्य है जो आधार से लिंक (Direct Benefit Transfer) हो।
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। हम किसी सरकारी विभाग का हिस्सा नहीं हैं। सरकारी नियमों में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से जानकारी प्राप्त करें।
