e-Gram Swaraj पोर्टल : ई ग्राम स्वराज पोर्टल भारत सरकार की पहल है जिसे पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले पंचायती कार्यों में दक्षता लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो ग्राम पंचायतों की योजनाओं, कार्यों, बजट और गांव में क्या कर रहे हैं चल रहा है की जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है। डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए “e-Gram Swaraj पोर्टल” की शुरुआत की गई है। यह पोर्टल ग्राम पंचायतों की पूरी जानकारी एक ही जगह डिजिटल रूप में उपलब्ध कराता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण विकास में पारदर्शिता और लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करना है।
e-Gram Swaraj क्या है?
e-Gram Swaraj भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय (Ministry of Panchayati Raj) द्वारा शुरू की गई एक वेब आधारित पोर्टल और मोबाइल ऐप है। इसका प्रयोग करके कोई भी नागरिक अपनी पंचायत में चल रहे विकास कार्यों, योजनाओं और उनके खर्च की जानकारी ऑनलाइन देख सकता है। यह पोर्टल ग्राम पंचायतों के लिए एक तरह से डिजिटल जानकारी उपलब्ध कराता है
e-Gram Swaraj का उद्देश्य
- पंचायतों की जवाबदेही को बढ़ाना पंचायत के अंदर क्या चल रहा है
- गांव में क्या कार्य और कितना खर्च लगा है इसकी जानकारी होना।
- पंचायत के अंदर जो भी योजनाएं होती है उन्हें डिजिटल करना और पंचायतों की योजनाओं की जानकारी देना।
- ग्रामीण नागरिकों को जानकारी की सुविधा देना
- ग्राम पंचायतों के ऑनलाइन लेखा-जोखा को सरल बनाना और उन्हें ऑनलाइन करना।
मुख्य विशेषताएं :
- योजनाओं की जानकारी : पंचायत में कौन सी योजनाएं चल रही हैं और कब तक चलेगी इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है।
- बजट और फंड की जानकारी : ग्राम पंचायत को कितनी राशि मिली और वह किस-किस कार्य के लिए खर्च हुई यह सब ऑनलाइन देखा जा सकता है।
- ऑनलाइन कार्य प्रगति : कौन सा निर्माण कार्य कब शुरू हुआ है और कब खत्म होगा उसका कितना प्रतिशत पूरा हुआ इसकी सभी जानकारी ऑनलाइन चढ़ाने होती है।
- मोबाइल ऐप उपलब्ध : e-Gram Swaraj मोबाइल ऐप भी उपलब्ध है जिससे ग्रामीण अपने मोबाइल से सीधे जानकारी देख सकते हैं।
- Panchayat Development Plan (GPDP) : पंचायत स्तर पर विकास की योजना बनाना और उसको लागू करना है।
e-Gram Swaraj पोर्टल का उपयोग कैसे करें?
- सबसे पहले आपको egramswaraj.gov.in पर जाना होगा।
- राज्य चुनें : आपको जिस राज्य का देखना है वह मेनू से अपना राज्य चुनें।
- जिला पंचायत चुनें : आपको जिस जिले का देखना है वह अपने राज्य के अंतर्गत आने वाली जिला पंचायत का चयन करें।
- ब्लॉक पंचायत चुनें : इसके बाद चुने गए जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाली ब्लॉक पंचायत का चयन करें।
- ग्राम पंचायत चुनें : फिर आपको चुने गए ब्लॉक पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत का चयन करें।
- ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें : सभी जानकारी भरने के बादक सबमिट करने के लिए ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपने ग्राम पंचायत से संबंधित ग्राम पंचायत की योजनाओं, बजट, और कार्यों की जानकारी देख सकते हैं।
पोर्टल में मिलने वाली जानकारी :
- फोटो और प्रगति रिपोर्ट्स
- कितने पैसे मिले हैं और कितना खर्चा हुआ है और कितनी राशि बची हुई है यह सब देख सकते हैं।
- ग्राम पंचायतों के अंदर होने वाले वार्षिक विकास योजनाओं की सारी जानकारी इसके अंदर देख सकते हैं।
- इसके अंदर आप कार्य की जानकारी ले सकते हैं कार्यों की स्थिति (कितना प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है कितना बचा हुआ है।)
लाभ किसे होता है?
- सरकारी अधिकारियों को : इसके अंदर बहुत ज्यादा कुछ देखने की जरूरत नहीं होती है निगरानी और मूल्यांकन में सहायता मिलती हैं
- ग्रामीण नागरिकों को : ग्रामीण इसकी जानकारी से पारदर्शिता और जागरूकता बढ़ती है
- सामाजिक संगठनों और मीडिया को : इस डाटा इकट्ठा मिल जाता है आंकड़े और डेटा जगह जगह से इकट्ठा नहीं करना पड़ता हैं।